MPPSC : मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सेंटर्स पर पहुंचे विधार्थी
ग्वालियर
मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग(पीएससी)की मुख्य लिखित परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। शहर में तीन सेंटर्स पर यह परीक्षाएं कराई जा रही हैं। सभी सेंटर्स पर कुल मिलाकर 1065 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था है। जो अभ्यर्थी प्री परीक्षा को पास कर चुके हैं,वे कोरोनो के बढ़ते संक्रमण के बीच आज से मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सेंटर्स पर पहुंचे। कुछ ऐसे भी अभ्यर्थी थे,जिन्होंने मैंस परीक्षा का फार्म तो भरा था,मगर परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
Source : Agency

पाठको की राय